होम मणिपुर में कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों में एनकाउंटर, 11 उपद्रवी ढेर; एक जवान भी घायल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2024 08:15 PM

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों में एनकाउंटर, 11 उपद्रवी ढेर; एक जवान भी घायल

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों में एनकाउंटर, 11 उपद्रवी ढेर; एक जवान भी घायल

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों में एनकाउंटर, 11 उपद्रवी ढेर; एक जवान भी घायल

मणिपुर से एक बार फिर हिंसा की खबर आई। जिरीबाम जिले में सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा बलों ने कम से कम 11 कुकी उग्रवादियों को ढेर कर दिया।

वहीं, उग्रवादियों के हमले में एक जवान भी घायल हुआ है। इलाके में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, पहले उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया था। जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अचानक हुए इस हमले में एक जवान भी घायल हुआ है। जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सीआरपीएफ जवानों ने 11 कुकी उग्रवादियों को मार गियाया।

उग्रवादियों की गोलीबारी में किसान घायल

इससे पहले सोमवार सुबह मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में उग्रवादियों की गोलीबारी में खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया था।

जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर की इंफाल घाटी में किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों द्वारा लगातार तीसरे दिन हमला किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलों के कारण घाटी के बाहरी इलाकों में रहने वाले कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और इससे धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है।

बता दें कि पिछले साल मई महीने में इम्फाल घाटी में मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा और आगजनी में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)