होम सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को फटकार, उपचुनाव से जुड़ी अर्जी खारिज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2024 08:10 PM

सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को फटकार, उपचुनाव से जुड़ी अर्जी खारिज

सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को फटकार, उपचुनाव से जुड़ी अर्जी खारिज

सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को फटकार, उपचुनाव से जुड़ी अर्जी खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर को झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी जन सुराज पार्टी की ओर से 13 नवंबर को होने वाले बिहार उपचुनाव को स्थगित करने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि निर्धारित उपचुनावों में हस्तक्षेप करने के लिए बहुत देर हो चुकी है। इसे नीतिगत मुद्दा बताते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालतों को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और कहा कि बिहार उपचुनाव के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

पीठ ने टिप्पणी की, "अन्य राजनीतिक दलों को कोई समस्या नहीं है। केवल आपको ही समस्या है। आप एक नयी राजनीतिक पार्टी हैं, आपको इन उलझनों को समझने की जरूरत है।" याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बिहार में छठ पूजा जितना महत्वपूर्ण कोई अन्य त्योहार नहीं है।

जन सुराज को फटकार लगाते हुए पीठ ने यह भी कहा कि किसी अन्य पार्टी को मतदान की तिथि से कोई समस्या नहीं है लेकिन सिर्फ आपको है। पीटीआई के अनुसार, न्यायाधीशों ने कहा, "केवल आपको (जन सुराज को) समस्या है। आप एक नई राजनीतिक पार्टी हैं, आपको इन उतार-चढ़ावों को जानने की जरूरत है।" सिंघवी ने चुनाव आयोग द्वारा धार्मिक आयोजनों के आधार पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में मतदान की तिथियों को आगे बढ़ाने का हालिया उदाहरण भी दिया लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में चुनाव की तारीखें निर्वाचन आयोग द्वारा धार्मिक आयोजनों के आधार पर आगे बढ़ा दी गईं, जबकि बिहार चुनाव में छठ पूजा त्योहार के बावजूद ऐसा नहीं किया गया। रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)