होम लामार्टिनियर कालेज एवं ए आर जयपुरिया स्कूल आमने-सामने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2024 07:33 PM

लामार्टिनियर कालेज एवं ए आर जयपुरिया स्कूल आमने-सामने

लामार्टिनियर कालेज एवं ए आर जयपुरिया स्कूल आमने-सामने

लामार्टिनियर कालेज एवं ए आर जयपुरिया स्कूल आमने-सामने

लखनऊ, 9 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस द्वारा चौक स्टेडियम में आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय डा. जगदीश गाँधी मेमोरियल इण्टर-स्कूल फुटबाल टूर्नामेन्ट का तीसरा दिन आज रोमांच से सराबोर रहा। इस टूर्नामेन्ट के अन्तर्गत आज सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित हुए, जिसमें लामार्टिनियर कालेज एवं ए आर जयपुरिया स्कूल की टीमों ने अपने शानदार खेल के दम पर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मैच में दोनों टीमें खिताब की दावेदारी के लिए एक-दूसरे के सामने होंगी।इस टूर्नामेन्ट के अन्तर्गत आज खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में सेठ ए आर जयपुरिया स्कूल, गोल्फसिटी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को 3-0 से हराया। विजयी टीम की ओर से रितेश ने 28वें एवं 30वें मिनट में दो शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई जबकि दिवित ने 40वे मिनटमें निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रकार, लामार्टिनियर कालेज एवं डेलही पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मैच भी बेहद रोमांचक रहा, जिसमें लामार्टिनियर कालेज ने 3-0 की जोरदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। लामार्टिनियर की ओर से शार्दूल ने 6ठें मिनट में, आयास ने 21वें मिनट में जबकि हर्ष ने 47वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)