होम विभिन्न धर्मावलम्बियों की उपस्थिति से ‘सर्वधर्म समभाव’ की भावना से ओतप्रोत हुआ वातावरण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 9, 2024 07:32 PM

विभिन्न धर्मावलम्बियों की उपस्थिति से ‘सर्वधर्म समभाव’ की भावना से ओतप्रोत हुआ वातावरण

विभिन्न धर्मावलम्बियों की उपस्थिति से ‘सर्वधर्म समभाव’ की भावना से ओतप्रोत हुआ वातावरण

विभिन्न धर्मावलम्बियों की उपस्थिति से ‘सर्वधर्म समभाव’ की भावना से ओतप्रोत हुआ वातावरण

लखनऊ, 9 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने आज अपने आध्यात्मिक अभिभावक स्व. डा. जगदीश गाँधी की 90वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अपनी भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की। भैंसाकुण्ड के नजदीक स्थित बहाई धर्म स्थल पर आयोजित श्रद्धान्जलि सभा में सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने शिक्षा जगत के महानायक डा. जगदीश गाँधी को न सिर्फ बड़ी शिद्दत से याद किया अपितु उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा भी ग्रहण की। विदित हो कि प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डा. जगदीश गाँधी विगत 22 जनवरी 2024 को पंचतत्व में विलीन हुए। डा. जगदीश गाँधी का सम्पूर्ण जीवन विश्व के दो अरब से अधिक बच्चों के उज्जवल भविष्य को समर्पित रहा है। आपने विश्व एकता व विश्व शान्ति की स्थापना हेतु आजीवन अनवरत प्रयास किये एवं इस दिशा में अनेकों मील के पत्थर स्थापित किये। डा. जगदीश गाँधी का जीवन शिक्षा जगत के नवनिर्माण, भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास एवं विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित व सुखमय भविष्य की अनुपम मिसाल है।

                इस अवसर पर स्व. डा. जगदीश गाँधी की पत्नी एवं सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सर्वप्रथम अश्र्रुपूरित श्रद्धान्जलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. डा. जगदीश गाँधी जी की पवित्र आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए डा. भारती गाँधी ने कहा कि गाँधी जी सदैव हम सबके हृदयों में रहेंगे और उनके विचार हमें निरन्तर प्रेरित करते रहेंगे। डा. जगदीश गाँधी की पुत्री सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने डा. जगदीश गाँधी के प्रिय भजनों का गुणगान किया। प्रो. किंगडन ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि डा. जगदीश गाँधी जी अपने सत्कर्मों से ईश्वर के विशाल साम्राज्य में परम आनन्दित हैं और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार को निरन्तर प्राप्त हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)