होम भड़काऊ भाषण के चक्कर में फंसे मिथुन चक्रवर्ती, दर्ज हो गई FIR; क्या बोली भाजपा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2024 07:18 PM

भड़काऊ भाषण के चक्कर में फंसे मिथुन चक्रवर्ती, दर्ज हो गई FIR; क्या बोली भाजपा

भड़काऊ भाषण के चक्कर में फंसे मिथुन चक्रवर्ती, दर्ज हो गई FIR; क्या बोली भाजपा

भड़काऊ भाषण के चक्कर में फंसे मिथुन चक्रवर्ती, दर्ज हो गई FIR; क्या बोली भाजपा

अभिनेता से भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ कोलकाता के बिधाननगर पुलिस ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मिथुन चक्रवर्ती पर पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का इल्जाम है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत 27 अक्टूबर को साल्ट लेक क्षेत्र में ईजेडसीसी में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा दिए गए भाषण से संबंधित है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के पश्चिम बंगाल चरण की शुरुआत के लिए आयोजित किया गया था। बिधाननगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।"

हालांकि, मिथिन चक्रवर्ती ने इस पर खुद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने एफआईआर को बदले की राजनीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, "उनके भाषण में कुछ भी भड़काऊ नहीं है। यह पुलिस को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके उन्हें डराने का प्रयास मात्र है।"

मिथुन चक्रवर्ती को इस वर्ष की शुरुआत में भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। चक्रवर्ती ने 27 अक्टूबर को कहा था कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल का 'मसनद' (सिंहासन) भाजपा का होगा और उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ भी करने का वादा किया था। पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में चक्रवर्ती ने कहा था, "2026 में मसनद हमारा होगा और हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)