होम सरदार पटेल की विरासत को बड़ा सम्मान देगी मोदी सरकार, दो साल चलेंगे आयोजन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 24, 2024 08:30 PM

सरदार पटेल की विरासत को बड़ा सम्मान देगी मोदी सरकार, दो साल चलेंगे आयोजन

सरदार पटेल की विरासत को बड़ा सम्मान देगी मोदी सरकार, दो साल चलेंगे आयोजन

सरदार पटेल की विरासत को बड़ा सम्मान देगी मोदी सरकार, दो साल चलेंगे आयोजन

देश के पहले होम मिनिस्टर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरकार धूमधाम से आयोजन की तैयारी में है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के मौके पर 2024 से 2026 तक दो साल पूरे देश में कई आयोजन किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसी साल 31 अक्टूबर को उनकी जो जयंती आ रही है, उसी से कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, 'सरदार पटेल जी की विरासत बहुत बड़ी है। उन्होंने इस देश को दुनिया का सबसे महान लोकतंत्र बनाने में योगदान दिया। इसके अलावा कश्मीर से लक्षद्वीप तक राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भी प्रयास किए।'अमित शाह ने लिखा, 'राष्ट्र के लिए उनके अमूल्य योगदान का स्मरण करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्षों तक सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजन होंगे। यह आयोजन 31 अक्टूबर 2024 से 2026 तक चलेंगे। ये आयोजन उनकी उपलब्धियों और एकता की भावना का स्मरण कराएंगे।' सरदार पटेल के सम्मान में पहले भी मोदी सरकार कई आयोजन करती रही है। गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। इसके अलावा उनकी जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर माने का ऐलान भी पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिमा के अनावरण के मौके पर किया था।2014 में पहली बार पीएम बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी कई बार सरदार पटेल के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस पर सरदार पटेल की उपेक्षा करने के आरोप लगाते हुए भाजपा अकसर उने जुड़े कार्यक्रमों को जोर-शोर से करती है। यही नहीं 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A हटाने के फैसले को भी मोदी सरकार ने सरदार पटेल को ही समर्पित किया था। उनका कहना था कि यह सरदार पटेल की भी भावना थी।सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1885 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। वह कांग्रेस के नेता रहे और स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिस्सा लिया। देश की स्वतंत्रता के बाद बनी पहली सरकार के वह गृह मंत्री थे। देश की 562 रियासतों के विलय का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। खासतौर पर हैदराबाद और जूनागढ़ में उत्पन्न समस्याओं के निपटारे के लिए भी उन्हें याद किया जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)