होम कैसे कांग्रेस के आगे झुके उद्धव ठाकरे, लोकसभा में ज्यादा सीटें लड़े; पर अब समझौता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 23, 2024 09:00 PM

कैसे कांग्रेस के आगे झुके उद्धव ठाकरे, लोकसभा में ज्यादा सीटें लड़े; पर अब समझौता

कैसे कांग्रेस के आगे झुके उद्धव ठाकरे, लोकसभा में ज्यादा सीटें लड़े; पर अब समझौता

कैसे कांग्रेस के आगे झुके उद्धव ठाकरे, लोकसभा में ज्यादा सीटें लड़े; पर अब समझौता

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समझौता अंतिम चरण में है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार की एनसीपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर जो समझौता हुआ है, उसमें उद्धव ठाकरे गुट को त्याग करना पड़ा है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस 105 सीटों पर उतरेगी तो उद्धव सेना को 96 से 100 तक सीटें मिल सकती हैं। एनसीपी-शरद पवार को 85 के करीब सीटें दी जा सकती हैं। इस तरह साफ हो गया है कि उद्धव सेना कांग्रेस के मुकाबले कम सीटों पर उतरेगी। यह पूरा समझौता उद्धव सेना के त्याग के चलते ही संभाव हो पाया है, जिसकी लगातार मांग थी कि वह 125 सीटों पर कैंडिडेट उतारेंगे।फिर ऐसा क्या हुआ कि उद्धव सेना को 125 सीटें तो नहीं मिलीं बल्कि कांग्रेस से भी कम पर राजी होना पड़ा। लोकसभा में इससे उलट स्थिति थी, जब उद्धव सेना ने 21 पर चुनाव लड़ा था और 9 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़कर 13 पर जीत हासिल की थी। माना जा रहा है कि इस स्ट्राइक रेट को ही सामने रखते हुए कांग्रेस ने उद्धव सेना को राजी किया कि वे कम सीटों पर चुनाव लड़ें। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और उद्धव सेना के संजय राउत के बीच तो लंबी जुबानी जंग भी चली। यहां तक कि संजय राउत ने कहा कि वह उस मीटिंग में ही नहीं जाना चाहेंगे, जिसमें नाना पटोले होंगे।फिर शरद पवार ने दखल दिया और उद्धव ठाकरे से बात की। कहा जा रहा है कि उनकी करीब दो घंटे की बातचीत ने ही पूरी स्थिति को संभाला। फिर कांग्रेस की दलील थी कि विदर्भ में उसका अच्छा जनाधार है, लेकिन उद्धव सेना की वहां स्थिति कमजोर है। ऐसे में उसका वहां की सीटों से लड़ना नुकसान करेगा। वह भाजपा से सीधे मुकाबले में नहीं जीत पाएगी। इसलिए कांग्रेस को ही वहां मौका दिया जाए। कांग्रेस ने इसके लिए लोकसभा चुनाव का स्ट्राइक रे भी सामने रखा। अंत में उद्धव सेना को यह मानना पड़ा कि कांग्रेस ही ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े।कांग्रेस का कहना था कि अमरावती, नागपुर, रामटेक और पुणे जैसे इलाकों में उद्धव सेना की उपस्थिति कमजोर है। इसलिए यहां की सीटों पर हमें ही ज्यादा मौका मिले, जिससे जीत की संभावना बनेगी। वहीं उद्धव सेना ने अंत में बराबरी का भी प्रस्ताव रखा था। इसमें कहा गया था कि उद्धव सेना और कांग्रेस 100-100 सीटों पर उतरें, जबकि एनसीपी-एसपी को 88 सीटें दी जाएं। इस पर भी कांग्रेस अड़ गई और अंत में 100 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस कैंडिडेट उतारने वाली है। वहीं उद्धव सेना को उससे 5 से 10 सीटें कम मिलेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)