होम तेल अवीव समेत 182 शहरों पर आसमान से बरसी आग, हिजबुल्लाह ने लगातार दूसरे दिन इजरायल को दहलाया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 14, 2024 10:43 PM

तेल अवीव समेत 182 शहरों पर आसमान से बरसी आग, हिजबुल्लाह ने लगातार दूसरे दिन इजरायल को दहलाया

तेल अवीव समेत 182 शहरों पर आसमान से बरसी आग, हिजबुल्लाह ने लगातार दूसरे दिन इजरायल को दहलाया

तेल अवीव समेत 182 शहरों पर आसमान से बरसी आग, हिजबुल्लाह ने लगातार दूसरे दिन इजरायल को दहलाया

इजरायल और लेबनान के आतंकी हिजबुल्लाह के बीच जंग खरतनाक मोड़ ले चुकी है। इजरायल एक तरफ लेबनान में जमीनी हमला करके हिजबुल्लाह आतंकियों को मार रहा है। दूसरी ओर हिजबुल्लाह ने भी इजरायल को दहलाना शुरू कर दिया है।

हिजबुल्लाह ने लगातार दूसरे दिन इजरायल पर रॉकेट की वर्षा की। सोमवार को इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने तेल अवीव समेत पूरे मध्य इजरायल के करीब 182 शहरों पर आग के गोले दागे गए। हवाई हमलों से सायरन बजने लगे और सुरक्षा के डर से लोगों को बंकरों की शरण लेनी पड़ी।इससे पहले रविवार को हिजबुल्लाह ने रविवार शाम को बिनयामीना-गिवात अदा के पास इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) बेस पर ड्रोन से हमला किया था। इस हमले में चार इजरायली सैनिकों की जान चली गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।ड्रोन अटैक के बाद इजरायली सेना की तरफ से बयान आया कि हिजबुल्लाह को इस हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। इजरायली सेना के सूत्रों ने बताया कि अब आईडीएफ ने हिजबुल्लाह की ड्रोन इकाई को निशाना बनाने का फैसला लिया है।

हिजबुल्लाह ने लगातार दूसरे दिन इजरायल को दहलाया

इज़रायली सेना ने सोमवार को कहा कि लेबनान से सीमा पार गोले दागे जाने के कारण तेल अवीव सहित पूरे मध्य इज़रायल में हवाई हमले के सायरन सक्रिय कर दिए गए। सेना ने एक बयान में कहा, "लेबनान से इजरायली क्षेत्र में दागे गए प्रोजेक्टाइल के कारण मध्य इजरायल के कई इलाकों में सायरन बज उठा।" बाद के एक बयान में सेना ने कहा कि "लेबनान से आने वाले कई प्रोजेक्टाइलों को रोकने के कई प्रयास किए गए"। आईडीएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तीन मिसाइलों को हम रोकने में सफल रहे। हिजबुल्लाह के हमलों से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।लेबनान में युद्ध शुरू होने के बाद से हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रविवार की देर शाम सबसे घातक ड्रोन हमला किया। इस हमले के अगले ही दिन हिजबुल्लाह ने एक बार फिर पूरी ताकत से मध्य इजरायल के इलाकों को दहलाया है। इज़रायल और हिजबुल्लाह तब से युद्ध में हैं जब इज़रायल ने 23 सितंबर को लेबनान पर अपने हमले तेज कर दिए और एक हफ्ते बाद सीमा पार जमीनी सेना भेज दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)