होम नेताजी के समाजवाद को आगे ले जाएंगे.पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर अखिलेश का बड़ा संकल्प

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2024 09:19 PM

नेताजी के समाजवाद को आगे ले जाएंगे.पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर अखिलेश का बड़ा संकल्प

नेताजी के समाजवाद को आगे ले जाएंगे.पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर अखिलेश का बड़ा संकल्प

नेताजी के समाजवाद को आगे ले जाएंगे.पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर अखिलेश का बड़ा संकल्प

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज दूसरी पुण्यतिथि है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सैफई में उनकी प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण कर के श्रद्धांजलि अर्पित की.उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद थे. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नेता जी ने देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया और पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है. उनके पिता ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चेतना जगाई और देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया.
उनके मूल्यों और सिद्धांतों पर चलेंगे
सपा प्रमुख ने कही, नेता जी मुलायम सिंह यादव इसी धरती से संघर्ष करके धरती पुत्र के नाम से जाने गए. उन्होंने राजनीति के बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देखे और समाज व राजनीति को हमेशा दिशा दी. सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक चेतना जगाई और देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया. हम सभी उसी पर चल रहे हैं.सपा प्रमुख ने कहा, हम संकल्प लेते हैं कि नेताजी के समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों को और बढ़ाकर लोगों का जीवन बदलने की उनकी मुहिम को आगे बढ़ायेंगे. नेताजी ने गैर बराबरी के खिलाफ पूरा जीवन लगा दिया.
समाजवाद को आगे ले जाएंगे
सपा महासचिव और मुलायम के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने भी इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा, नेताजी ने लोहिया के समाजवाद को पूरे देश में फैलाया. उन्होंने किसानों और गरीबों के लिये जो काम किया है. छात्रों, व्यापारियों और नौजवानों के लिये जो किया है वह भुलाया नहीं जा सकता है. आज हम नेताजी को नमन करते हैं और उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर समाजवाद को आगे ले जाएंगे.
सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्य ने भी श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
पूरा कुनबा सैफई में जुटा
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके समाधिस्थल को फूलों से सजाया गया और उसके चारों तरफ सपा के झंडे लगाए गए. इस मौके पर मैनपुरी से सपा सांसद डिम्पल यादव, सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव और बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत यादव परिवार के अनेक सदस्य भी मौजूद थे. सपा संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)