होम जनशक्ति ने दिलाई महाविजय; हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर पीएम मोदी भी गदगद, दिया खास संदेश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2024 08:46 PM

जनशक्ति ने दिलाई महाविजय; हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर पीएम मोदी भी गदगद, दिया खास संदेश

जनशक्ति ने दिलाई महाविजय; हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर पीएम मोदी भी गदगद, दिया खास संदेश

जनशक्ति ने दिलाई महाविजय; हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर पीएम मोदी भी गदगद, दिया खास संदेश

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को नमन करते हुए इस विजय को विकास और सुशासन की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, "हरियाणा की जनशक्ति ने भाजपा पर जो भरोसा दिखाया है, वह सराहनीय है।

यह विजय उन सभी लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिन्होंने प्रदेश के विकास के लिए हमें चुना है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए हम कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।"भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की। इससे पहले, भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी।प्रधानमंत्री ने इस महाविजय के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मेरे सभी कार्यकर्ता साथियों को मेरी हार्दिक बधाई! आपने जिस समर्पण और निष्ठा के साथ राज्य की जनता की सेवा की है और विकास के हमारे एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाया है, उसी का परिणाम यह ऐतिहासिक जीत है। यह आपकी कड़ी मेहनत का फल है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)