होम रतन टाटा पहुंचे मुंबई के अस्पताल, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कैसी है तबीयत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2024 09:16 PM

रतन टाटा पहुंचे मुंबई के अस्पताल, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कैसी है तबीयत

रतन टाटा पहुंचे मुंबई के अस्पताल, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कैसी है तबीयत

रतन टाटा पहुंचे मुंबई के अस्पताल, सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कैसी है तबीयत

मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया।
इस बीच 86 साल के रतन टाटा की तरफ से एक्स पर बयान जारी कर बताया गया है कि उनकी तबीयत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि मुझे जानकारी हुई है कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर कुछ अफवाहें चल रही हैं। लेकिन मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह दावे पूरी तरह से गलत हैं।रतन टाटा ने आगे लिखा है कि फिलहाल मैं रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए आया हूं। जो कि उम्र और मेडिकल कंडीशंस से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर किसी भी तरह की चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने आगे लिखा है कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं। साथ ही यह भी कहा है कि मैं आप सभी से और मीडिया से गुजारिश करता हूं कि किसी तरह की गलत सूचनाएं न फैलाएं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी यह पोस्ट की है।गौरतलब है कि ऐसी खबरें आई थीं कि रतन टाटा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया था कि उन्हें रविवार देर रात आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि रतन टाटा ने खुद बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)