होम बरेली में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, विरोध में व्यापारियों ने बंद किए बाजार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 25, 2024 09:10 PM

बरेली में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, विरोध में व्यापारियों ने बंद किए बाजार

बरेली में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, विरोध में व्यापारियों ने बंद किए बाजार

बरेली में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, विरोध में व्यापारियों ने बंद किए बाजार

बरेली जिले के आंवला कस्बे में कुछ चोरों ने एक सर्राफा व्यवसायी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने विरोधस्वरूप बाजार बंद रखा।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बुधवार को बताया कि विगत 20 सितंबर की रात को आंवला कस्बे में तीन चोर सालिग राम मौर्य नामक व्यक्ति के घर का ताला तोड़ रहे थे तभी उनके पड़ोसी सर्राफा व्यवसायी श्रीकांत पाटिल (45) ने चोरों को ललकारा और उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान चोरों ने पाटिल को गोली मार दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 24/25 सितंबर की देर रात पाटिल की मौत हो गई। आर्य ने बताया, घटना की जांच के लिये कुल चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों की फोटो प्राप्त हुई हैं। जल्द ही शिनाख्त करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस बीच, सर्राफा व्यवसायी की मौत के विरोध में व्यापारियों ने कस्बे का पूरा बाजार बंद रखा। उन्होंने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली का विरोध करते हुए कहा कि घटना के चार दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। व्यापारियों द्वारा विरोधस्वरूप बाजार बंद रखने ने की सूचना पर आंवला क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)