होम यूपी में पुलिस ऐक्शन के बीच बदमाशों में खौफ, एसओजी की गाड़ी देखते ही कार छोड़ तालाब में कूदे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 24, 2024 11:01 PM

यूपी में पुलिस ऐक्शन के बीच बदमाशों में खौफ, एसओजी की गाड़ी देखते ही कार छोड़ तालाब में कूदे

यूपी में पुलिस ऐक्शन के बीच बदमाशों में खौफ, एसओजी की गाड़ी देखते ही कार छोड़ तालाब में कूदे

यूपी में पुलिस ऐक्शन के बीच बदमाशों में खौफ, एसओजी की गाड़ी देखते ही कार छोड़ तालाब में कूदे

यूपी में पुलिस ऐक्शन के बीच बदमाश खौफ में हैं। अमेठी जिले में अपराधियों की धर पकड़ लगातार चल रही है। इसी क्रम में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जामो रोड पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए निकली एसओजी टीम को देखकर एक स्विफ्ट पर सवार बदमाश कार छोड़कर भागने लगे।

इनमें से दो बदमाश पैदल भाग रहे थे जबकि दो बगल बने तालाब में कूद गए। अब तक पुलिस द्वारा दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज अंतर्गत जिला मुख्यालय पर जामो रोड पर पुलिस की स्वाट टीम गाड़ी से जा रही थी। तभी कलेक्ट्रेट मोड़ से आगे स्विफ्ट गाड़ी यूपी 33 एसी 7000 अचानक रुकी और उसमें सवार चार युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों को दौड़ाया तो दो बदमाश तालाब में कूद गए। दोनों बदमाश को पकड़ लिया गया। बदमाश को तालाब में कूदता देख बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां पर एकत्र हो गए। थोड़ी देर बाद तालाब में कूदा हुआ। बदमाश बाहर निकाल कर खेतों की ओर भाग निकला। बदमाश को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गौरीगंज कोतवाली पुलिस दोनों बदमाशों को कोतवाली ले आई है। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडे ने बताया कि दो बदमाश पकड़े गए हैं। अभी पूछताछ चल रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)