होम क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 19, 2024 07:06 PM

क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 19 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की कक्षा-11 की मेधावी छात्रा श्लोका तिवारी ने अन्तर-विद्यालयी क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट (ए.एस.आई.एस.सी.) के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत श्लोका ने सीनियर कैटगरी में अपनी लेखन प्रतिभा का परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस होनहार छात्रा ने न सिर्फ अपनी रचनात्मक सोच व लेखन क्षमता की छाप छोड़ी अपितु अंग्रेजी भाषा में अपने ज्ञान का भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. अपनी छात्रों को इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु सदैव प्रेरित करता है, जिससे न सिर्फ उनका ज्ञानवर्धन हो अपितु आत्मबल भी बढ़े। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सी.एम.एस. छात्र विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं तथापि अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण एवं अपने विद्वान शिक्षकों को देते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)