होम कुरुक्षेत्र रैली में सीएम सैनी ने PM मोदी से कहा- तीसरी बार भी आपके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2024 09:34 PM

कुरुक्षेत्र रैली में सीएम सैनी ने PM मोदी से कहा- तीसरी बार भी आपके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा

कुरुक्षेत्र रैली में सीएम सैनी ने PM मोदी से कहा- तीसरी बार भी आपके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा

कुरुक्षेत्र रैली में सीएम सैनी ने PM मोदी से कहा- तीसरी बार भी आपके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा

 हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को हरियाणा पहुंचे. जहां उन्होंने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया.

जनसभा की शुरुआत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया. सीएम सैनी ने कहा कि वह पीएम मोदी का कृष्ण और गीता की धरती हरियाणा में स्वागत करते हैं.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इसी धरती से गीता का संदेश दिया गया. 10 साल से हरियाणा में बीजेपी की सरकार आपके मार्गदर्शन में चल रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा की जनता ने बीजेपी सरकार का सुशासन देखा है. कांग्रेस के 10 साल और बीजेपी के 10 साल में बहुत फर्क है. मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र की एक सीट से दावेदार हैं.

हरियाणा कभी पीछे नहीं हटेगा- CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब किसान अपनी फसल बेचते हैं तो पैसा सीधा उनके खाते में पहुंचता है. आज हरियाणा में घर बैठे काम होता है. सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को मजबूत नेतृत्व दिया और हरियाणा को मजबूत नेतृत्व देने में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है.

कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने की अपील की. ​​सीएम ने कहा कि हरियाणा किसानों और पहलवानों की धरती है. हरियाणा कभी पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि हरियाणा तीसरी बार भी आपके नेतृत्व में आगे बढ़ेगा. मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है- PM

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गीता की पावन धरती पर आकर काफी खुशी हो रही है. यहां गीता का ज्ञान है सरस्वती सभ्यता के निशान है. उन्होंने कहा कि तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं. दिल्ली में तीसरी बार मुझे सरकार में बैठाया. हरियाणा का उत्साह देखकर मेरा अनुभव कह रहा है कि तीसरी बार फिर हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र में जिसकी सरकार होती है हरियाणा में उसकी सरकार होती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)