होम PM मोदी ने किया BJP सदस्यता अभियान का आगाज, कहा- पार्टी अपने संविधान के हिसाब पर चलती है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2024 08:59 PM

PM मोदी ने किया BJP सदस्यता अभियान का आगाज, कहा- पार्टी अपने संविधान के हिसाब पर चलती है

PM मोदी ने किया BJP सदस्यता अभियान का आगाज, कहा- पार्टी अपने संविधान के हिसाब पर चलती है

PM मोदी ने किया BJP सदस्यता अभियान का आगाज, कहा- पार्टी अपने संविधान के हिसाब पर चलती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि बीजेपी अपने संविधान के आधार पर चलती है. इससे पहले पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में पार्टी की नई सदस्यता ग्रहण कर बीजेपी राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का आगाज किया.

पीएम मोदी ने मिस्ड कॉल देकर बीजेपी की सदस्यता (नवीनीकरण किया) ली और सदस्यता अभियान के पहले सदस्य बने.

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है. भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है. जब तक जिस संगठन के माध्यम से या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है, आंतरिक लोकतंत्र निरंतर उसमें पनपता नहीं है तो वैसी स्थिति बनती है जो आज देश कई दलों को हम देख रहे हैं.

नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिशः PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एकमात्र ऐसा दल है. जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने काम का लगातार विस्तार कर रहा है. जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाते रहता है.

पीएम मोदी ने बीजेपी के शुरुआती संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, “सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो रहा है. हमने देश में नई राजनीतिक संस्कृति लाने का प्रयास किया है. दल को लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीना होता है. अगर ये नहीं है तो देश के कई दल की तरह यह भी बन जाएगा. जब पार्टियां आंतरिक लोकतंत्र का पालन नहीं करतीं तो क्या होता है, यह कई पार्टियों में आज देखा जा सकता है.”

कभी तो दिलों पर भी पेंट होगाः PM मोदी

पार्टी के शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद करते हुए पीएम मोदीने कहा, “यह दल ऐसे ही नहीं पहुंचा है यहां तक. कई पीढ़ियां दल को बनाने के लिए खप गईं. मैं जब राजनीति में नहीं था, तो जनसंघ के जमाने में बढ़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर दीपक (तब यही चिन्ह हुआ करता था) किया पेंट करते थे तो कई राजनीतिक दलों के नेता अपने भाषणों में मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर दीपक पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता है. हम वो लोग हैं, जिन्होंने श्रद्धा से दीवारों पर कमल पेंट किया, क्योंकि विश्वास था कि दीवारों पर पेंट किया कमल कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा.”

पीएम मोदी ने कहा, “आज भी कुछ राज्यों में बीजेपी के कार्यकर्ता उसी जीवन को जीते हैं और अपने आदर्शों के लिए जूझते हैं. संसद में जब दो सदस्य हुआ करते थे तब हमारा मजाक उड़ाया जाता था. एक समय, हमारे कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि उसका एक पैर रेल में होता है और दूसरा जेल में होता है. रेल में इसलिए… कि बीजेपी का कार्यकर्ता निरंतर भ्रमण करता था, प्रवास करता था और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सत्ता पर बैठे हुए लोगों के सामने संघर्ष करता था… इसलिए कभी जेल तो कभी बाहर… ये उसकी स्थिति होती थी.” उन्होंने आगे कहा कि हमने ये सब झेला क्योंकि नेशन फर्स्ट का कांसेप्ट था… लगातार चलते रहे.

वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता का नवीनीकरण

सदस्यता अभियान के दौरान महिलाओं के आरक्षण का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ये जो सदस्यता अभियान होगा, जो संगठन की संरचना होगी. उसी कालखंड में विधानसभाओं और लोकसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया होगा. महिलाओं के लिए अगर ये 33 प्रतिशत आरक्षण इसी कालखंड में आने वाला है तो क्या मेरे सदस्यता अभियान में मैं वैसे सभी लोगों को जोड़ूंगा, जो मेरी पार्टी के इतने महत्वपूर्ण निर्णय में अधिकतम महिलाओं को विजयी बनाकर एमएलए, एमपी बना सके.”

इससे पहले पीएम मोदी की बीजेपी की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ ही केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के साल 2024 के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई. बीजेपी मुख्यालय में समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों ओर नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की गई. प्रधानमंत्री के बाद अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने भी पार्टी की ओर से जारी किए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर बीजेपी में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)