होम कौन हैं ये लोग जिनके पास पड़े हैं 7261 करोड़ रुपये के नोट, RBI ने दिया 2000 के नोट पर बड़ा अपडेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2024 08:19 PM

कौन हैं ये लोग जिनके पास पड़े हैं 7261 करोड़ रुपये के नोट, RBI ने दिया 2000 के नोट पर बड़ा अपडेट

कौन हैं ये लोग जिनके पास पड़े हैं 7261 करोड़ रुपये के नोट, RBI ने दिया 2000 के नोट पर बड़ा अपडेट

कौन हैं ये लोग जिनके पास पड़े हैं 7261 करोड़ रुपये के नोट, RBI ने दिया 2000 के नोट पर बड़ा अपडेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा देश में सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के गुलाबी नोटों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. डेढ़ साल पहले RBI ने इन करेंसी नोट को चलन से बाहर किया गया था, और लोगों से इन नोटों को बदलवाने या बैंक में जमा करने को कहा था.

लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद भी अभी कई करोड़ों लोग ऐसे हैं जो 2000 के नोट लेकर बैठे हैं. उन्होंने न तो इन्हे बैंक में जमा कराया है और न ही बदलवाया है.

अब तक बाजार में मौजूद 100 फीसदी नोटों की वापसी नहीं हो सकी है. आरबीआई ने 2 सितंबर को इस संबंध में डिटेल शेयर करते हुए बताया है कि अभी भी लोग देश में 7261 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 2000 रुपये के नोट दबाए बैठे हैं. अभी तक बैंकों में सिर्फ 2000 रुपये मूल्य के 97.96 प्रतिशत नोट ही वापस आये हैं.

कितने नोट वापस आए?

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि 2000 रुपये मूल्य के 97.96 प्रतिशत नोट बैंकों के पास वापस आ गये हैं. अब भी 7,261 करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास हैं.आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी.केंद्रीय बैंक ने कहा कि उस समय चलन में 2000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था. इस साल 30 अगस्त को कारोबार समाप्ति पर यह घटकर 7,261 करोड़ पर आ गया.आरबीआई ने बयान में कहा, इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक चलन में 2000 रुपये के 97.96 प्रतिशत बैंक नोट बैंकों के पास वापस आ गये हैं.दो हजार रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश में सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी.

पोस्ट ऑफिस में भी है सुविधा

इस मूल्य के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है.नौ अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं.इसके अलावा, लोग अपने बैंक खातों में राशि जमा करने के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपये के नोट भेज सकते हैं.

कहां बदले जा रहे हैं नोट

बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं.नवंबर, 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2000 रुपये के बैंक नोट लाये गये थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)