होम एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 22, 2024 08:32 PM

एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में देशभर के अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर थे। इसमें पटना एम्स के डॉक्टर भी शामिल थे।

लेकिन, गुरुवार को एक नोटिस जारी कर बताया गया है कि एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

इसी के साथ सभी डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने गुरुवार को ये जानकारी साझा की है।

आरडीए ने कहा कि बुधवार शाम एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी की सहमति ली गई। सभी ने दोबारा से काम शुरू करने के लिए अपनी स्वीकृति दी है। एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आधिकारिक तौर पर हड़ताल वापस ले ली है और आपातकालीन सेवाओं को जारी रखते हुए आज ओपीडी, ओटी में काम पर लौट आए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद एम्स पटना के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की है और काम फिर से शुरू कर दिया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आश्वासन पर विचार करने के बाद किया गया। हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सहित राष्ट्रीय स्तर पर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखेंगे।

डॉक्टरों ने कहा कि हमारी सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, हम कार्यस्थल पर काले रिबन पहनकर और पोस्टर प्रदर्शित कर अपनी एकजुटता दिखाना जारी रखेंगे ताकि हमारा उद्देश्य स्पष्ट रहे और यह सुनिश्चित हो सके कि किए गए वादे पूरे हों।

बता दें कि पटना एम्स के साथ ही साथ दिल्ली एम्स ने भी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। यहां पर 11 दिन से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जा रही थी। सभी ने दोबारा काम पर लौटने की घोषणा की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)