होम छतरपुर मामले पर बोली भाजपा, थाने पर हमला आतंकवादी घटना से कम नहीं

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 22, 2024 08:28 PM

छतरपुर मामले पर बोली भाजपा, थाने पर हमला आतंकवादी घटना से कम नहीं

छतरपुर मामले पर बोली भाजपा, थाने पर हमला आतंकवादी घटना से कम नहीं

छतरपुर मामले पर बोली भाजपा, थाने पर हमला आतंकवादी घटना से कम नहीं

  मध्य प्रदेश के छतरपुर में सिटी कोतवाली पर हुए पथराव को लेकर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया। सत्तारूढ़ भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई को सही बताया है।विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि छतरपुर में थाने पर हमला किसी आतंकवादी घटना से कम नहीं है।विधायक ने कहा, "शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दें। नियम अनुसार विचार किया जाएगा। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का पालन होगा। लेकिन अगर गुंडागर्दी की, तो छोड़ा नहीं जाएगा।"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार से आतंक मचाने का काम किया है, "ऐसे अपराधी, ऐसे गुंडे छतरपुर में नहीं चल सकते"। सभी को नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा।थाने पर हमला करने वाले आरोपी हाजी शहजाद अली के छतरपुर शहर के मस्तान साहब कॉलोनी में स्थित मकान को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।इससे पहले, बुधवार शाम को महाराष्ट्र के नासिक में पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में धार्मिक नेता रामगिरी महाराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए 500 से अधिक लोगों की भीड़ कोतवाली थाने के बाहर एकत्र हुई थी। इसी दौरान उपद्रवियों ने कोतवाली थाने पर पथराव और हमला किया था।हमले में कोतवाली थाना प्रभारी और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)