होम बाबू जी को श्रद्धाजंलि न देने वाले अपराधी के मरने पर फातिहा पढ़ने चले गए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 21, 2024 08:17 PM

बाबू जी को श्रद्धाजंलि न देने वाले अपराधी के मरने पर फातिहा पढ़ने चले गए

बाबू जी को श्रद्धाजंलि न देने वाले अपराधी के मरने पर फातिहा पढ़ने चले गए

बाबू जी को श्रद्धाजंलि न देने वाले अपराधी के मरने पर फातिहा पढ़ने चले गए

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम योगी ने 'बाबू जी' को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। 'बाबू जी' को श्रद्धाजंलि न देने वाले अपराधी के मरने पर फातिहा पढ़ने चले गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह में जन्म से ही संघर्ष का जज्बा था। पहले किसान, फिर शिक्षक, स्वयंसेवक से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा शून्य से शिखर तक की यात्रा है। वे विधायक, सांसद, मंत्री भी रहे। आपातकाल में जेल भी गए।

उन्होंने कहा था कि हम हिंदू समाज को बंटने नहीं देंगे। जातीयता का जहर घोलने वाले लोग भारत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। भारत के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। ये लोग हमें आपस में बांट रहे हैं तो दूसरी तरफ तुष्टीकरण की आड़ में उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का काम कर रहे हैं।

कल्याण सिंह कोई व्यक्ति अचानक बन जाता है क्या। उसके लिए संघर्ष, चुनौती, त्याग और समर्पण का मार्ग चुनना पड़ता है। तब दुनिया की कोई ताकत आपको झुका नहीं सकती। अपार जन आस्था और विश्वास आपके साथ खड़ा होता है। बाबूजी ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य किया मगर रामजन्मभूमि आंदोलन के मार्ग से तनिक भी नहीं हटे। अंतत: परिणाम हमारे सामने आया। आज उसकी सुखद अनुभूति पूरी दुनिया में रहने वाला सनातन धर्मावलंबी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हिंदू गौरव दिवस के रूप में हम उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। उनका जीवन राष्ट्रवाद को समर्पित था। उन्होंने जातिवाद को कभी बढ़ावा नहीं दिया। मूल्यों के लिए जीवन जिया। राजनीति सौदेबाजी का जरिया उनके लिए नहीं थी। यह स्वार्थपूर्ति का माध्यम भी नहीं बना।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)