होम पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी से MP में बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; जमकर पथराव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 21, 2024 07:49 PM

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी से MP में बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; जमकर पथराव

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी से MP में बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; जमकर पथराव

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी से MP में बवाल, भीड़ का थाने पर हमला; जमकर पथराव

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मोहम्मद पैगंबर साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया। एफआईआर दर्ज कराने आए मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने थाने पर ही पथराव कर दिया। छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोतवाली थाने में पथराव किया।भीड़ द्वारा किए गए इस पथराव में थाना इंचार्ज सहित तीन सिपाही घायल हो गए।भीड़ ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। मुंबई में हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब पर किसी युवक के द्वारा की गई टिपणी को लेकर एफआईआर कराने मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे थे। ये लोग वहां प्रदर्शन करने लगे। शुरू में 4 से 5 सौ लोग थे। पुलिस ने सभी को बाहर कर दिया। इसके बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।इस घटना में टीआई अरविंद कुजूर के सिर एवं हाथ में चोट लगी है। इसके अलावा सिपाही भूपेंद्र कुमार प्रजापति के सिर में एवं एसएएफ के जवान राजेंद्र चढ़ार को सिर में पत्थर लगा, जिसमे ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिस समय यह घटना हुई मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह परिहार के साथ एडिशनल कलेक्टर मिलिंद नागदेव भी मौके पर मौजूद थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)