होम जब रोजाना हो रहे हों 86 रेप, तो किससे रखें सुरक्षा की आसा? एक सवाल से प्रियंका गांधी के दो-दो निशाने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2024 08:55 PM

जब रोजाना हो रहे हों 86 रेप, तो किससे रखें सुरक्षा की आसा? एक सवाल से प्रियंका गांधी के दो-दो निशाने

जब रोजाना हो रहे हों 86 रेप, तो किससे रखें सुरक्षा की आसा? एक सवाल से प्रियंका गांधी के दो-दो निशाने

जब रोजाना हो रहे हों 86 रेप, तो किससे रखें सुरक्षा की आसा? एक सवाल से प्रियंका गांधी के दो-दो निशाने

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन जब आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा तो फिर महिला सुरक्षा की आशा किससे की जा सकती है।प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया और लिखा, ''कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं।''उन्होंने सवाल किया, ''जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है?' प्रियंका गांधी ने कहा, ''जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं।''उन्होंने पूछा, ''इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?''प्रियंका गांधी का यह बयान कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के बाद आया है। इस कांड के कारण देश के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने आरोपियों को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण और कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ क्रूरता का मुद्दा उठाकर भाजपा समेत तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर एकसाथ निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल में जहां TMC की ममता बनर्जी की सरकार है, वहीं यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है, जबकि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में भाजपा सहयोगी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)