होम भाजपा अधिकारियों के बल पर जीतना चाहती है यूपी उपचुनाव, अखिलेश चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2024 08:35 PM

भाजपा अधिकारियों के बल पर जीतना चाहती है यूपी उपचुनाव, अखिलेश चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

भाजपा अधिकारियों के बल पर जीतना चाहती है यूपी उपचुनाव, अखिलेश चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

भाजपा अधिकारियों के बल पर जीतना चाहती है यूपी उपचुनाव, अखिलेश चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहते हैं। इसलिए इसी हिसाब से, अधिकारियों को हटाना, अधिकारियों की पोस्टिंग करने का काम हो रहा है।इसकी शिकायत सपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।अखिलेश यादव ने यह बात शुक्रवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि लेकिन उपचुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराएगी। अखिलेश ने कहा कि यह लोग ऐसे अधिकारी तैनात कर रहे हैं, जो इनके बूथ के लिए काम करे। कई जगह विधायक को खरीदा जाता है और सरकार बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जुमले उछालने वालों का एक दल बन गया है।गोमती नगर की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सभी लोगों के नाम जारी करना चाहिए।उनके माता-पिता के भी नाम जारी करना करे । मुख्यमंत्री सदन में गुस्से से बोल रहे थे यह इन पर बुलेट ट्रेन चलेगी अब सबके नाम वह जारी करें।कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना पर अखिलेश ने कहा कि, ऐसी किसी भी घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।लेकिन भाजपा को ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने का हुनर आता ​​है। ममता बनर्जी एक महिला सीएम है। वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।अखिलेश यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई का बहुत बड़़ा योगदान रहा। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।बाद में अंग्रेजों ने उनका सब कुछ छीन लिया था। रानी अवंती बाई को देश व लोधी समाज सम्मान देता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)