होम देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 10, 2024 07:02 PM

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

लखनऊ, 10 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिक भाईयों हेतु बड़े ही स्नेह व गर्व के साथ 15,000 राखियाँ भेजी हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन एवं सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय की 11 छात्राओं ने सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पस की छात्राओं का प्रतिनिधित्व करते हुए मेजर जनरल सलिल सेठ, जनरल ऑफीसर कमाडिंग इन चीफ, मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया, को सीमा पर तैनात जवानों तक पहुँचाने के लिए 15000 राखियाँ भेंट की। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन, प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन व श्रीमती अदिति शर्मा एवं सी.एम.एस. छात्राओं ने उपस्थित सैनिक भाइयों को राखी भी बाँधी। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सी.एम.एस. छात्राओं द्वारा प्रेषित ये राखियाँ देश के वीर जवानों के प्रति किशोर व युवा पीढ़ी का स्नेह व सम्मान है। मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. छात्र-छात्राएं अपने सामाजिक कार्यो व दायित्वों के प्रति काफी सजग व संकल्पित हैं।सी.एम.एस. छात्राओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने घरों से दूर रह रहे वीर जवानों के लिए राखियां भेज कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। छात्राओं का कहना था कि आज अगर हम सब देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर पाते हैं तो वह सिर्फ और सिर्फ सैनिक भाइयों की बहादुरी की वजह से है। हम इन सैनिक भाइयों से अपनी रक्षा की उम्मीद करते हैं, साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना भी करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)