होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर के बाढ़ पीड़ितों को केंद्रीय सहायता दिलाने की सदन में उठाई मांग
भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर के बाढ़ पीड़ितों को केंद्रीय सहायता दिलाने की सदन में उठाई मांग
शाहजहांपुर के कई क्षेत्रों में जुलाई महीने में आई बाढ़ से लोगों का काफी नुकसान हुआ था। बाढ़ पीड़ितों को घर छोड़कर उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, प्रशासन के माध्यम से उनको राहत साम्रगी बांटी गई। भाजपा सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों की आवाज को संसद भवन में पुरजोर तरीके से उठाया है। उन्होंने बाढ़ के दौरान उत्पन्न हुई स्थिति से सदन को अवगत कराया। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि, शाहजहांपुर में बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का केंद्रीय टीम से आंकलन कराकर बाढ़ पीड़ितों को केंद्रीय सहायता और आवास उपलब्ध कराए जाएं।
भाजपा सांसद अरुण सागर ने संसद भवन में शून्य काल के दौरान बोलने का मौके देने पर सभापति का आभार जताया। सांसद ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र जनपद शाहजहांपुर में गर्रा, खननौत, गंगा, बहगुल और शारदा नहर बहती है। इस बार जुलाई माह में विभिन्न बांधो से पानी छोड़े जाने से जनपद में भीषण बाढ़ की स्थिति बन गई। जिस कारण बाढ़ प्रभावित लोग अपने घरों से पलायन करने को मजबूर हो गए। उनकी फसल भी नष्ट हो गई। उन्होंने सदन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमारे संसदीय कार्य क्षेत्र शाहजहांपुर में भीषण बाढ़ की आपदा में प्रशासन के युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए राहत बचाव कार्य के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में हमने प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करते हुए आपदा में बाढ़ पीड़ितों को बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया और उनको राहत सामग्री बांटने का काम किया। भाजपा सांसद अरुण सागर ने सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि मेरे संसदीय क्षेत्र में हुई बाढ़ से छति और छतिग्रस्त का केंद्रीय टीम से आंकलन करारक पीड़ितों को केंद्रीय सहायता तुरंत और आवास उपलब्ध कराए जाएं।
भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि जुलाई महीने में आई भीषण बाढ़ से प्रशासन के साथ मिलकर पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों की मदद की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। क्योकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। उन्होंने खुद बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ितों के दर्द को समझा और उन्होेंने पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत दी थी कि बाढ़ पीड़ितों के लिए बचाव कार्य करने और उनको राहत सामग्री बांटने में कोई लापरवाही न की जाए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया और वित्त मंत्री लगातार अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश देते रहे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सर्वेक्षण का कार्य भी काफी तेजी से चल रहा है। जिससे बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा पीड़ितों को जल्द से जल्द दिया सके।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।