होम विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने पर अखिलेश यादव को शक, बोले-जांच से सामने लाई जाए सच्‍चाई ​

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2024 09:30 PM

विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने पर अखिलेश यादव को शक, बोले-जांच से सामने लाई जाए सच्‍चाई ​

विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने पर अखिलेश यादव को शक, बोले-जांच से सामने लाई जाए सच्‍चाई ​

विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने पर अखिलेश यादव को शक, बोले-जांच से सामने लाई जाए सच्‍चाई ​

भारतीय स्‍टार महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस में चल रहे ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने के बाद 150 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से डिस्‍क्‍वॉलिफाई हो गई हैं।इसे भारतीय कुश्‍ती के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इधर, देश में इस विषय पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर शक जताते हुए मांग की है कि पूरे मामले में गहराई से जांच की जाए।सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में अखिलेश यादव ने लिखा- 'विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।'इसके पहले विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने की खबर साझा करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय ओलंपिक दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी।
फिर भी विनेश ने रचा है इतिहास
विनेश फोगाट को भले कुछ ग्राम अधिक वजन की वजह से डिस्‍क्‍वॉलिफाई कर दिया गया हो लेकिन मंगलवार को उन्‍होंने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में इतिहास रच दिया था। पहली बार किसी भारतीय महिला पहलवान ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर दिया था। विनेश की इस उपलब्‍धि‍ पर मंगलवार को देश भर में खुशी का माहौल था लेकिन बुधवार को उन्‍हें अयोग्‍य ठहराए जाने की खबर ने सबको मायूस कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)