होम सी.एम.एस. के 11 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 6, 2024 07:35 PM

सी.एम.एस. के 11 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 11 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 11 छात्रों को भारत सरकार  द्वारा 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 6 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के 11 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में आस्था माथुर, अन्वेषा सिंह, अनिकेश अग्रवाल, प्रांजल कुमार गुप्ता, अंश पाठक, पुष्कर अवस्थी, शुभम कृष्णा, देवांश शर्मा, मधुरम वत्सल, आस्तिक श्रीवास्तव एवं किंजल सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 11 छात्रों को कुल 44 लाख रूपयेे की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2024 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)