होम तीन साल आपके संपर्क में रहा, आपने भी तो गच्चा दिया; अखिलेश के गच्चा पर शिवपाल का योगी को जवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2024 09:04 PM

तीन साल आपके संपर्क में रहा, आपने भी तो गच्चा दिया; अखिलेश के गच्चा पर शिवपाल का योगी को जवाब

तीन साल आपके संपर्क में रहा, आपने भी तो गच्चा दिया; अखिलेश के गच्चा पर शिवपाल का योगी को जवाब

तीन साल आपके संपर्क में रहा, आपने भी तो गच्चा दिया; अखिलेश के गच्चा पर शिवपाल का योगी को जवाब

यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन में खूब ठहाके लगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई देने के बहाने 'आपने चचा को गच्चा दे ही दिया..' कहकर जहां सपा नेता शिवपाल सिंह यादव की चुटकी लेते हुए ठहाके लगवाए तो वहीं शिवपाल सिंह यादव भी इसमें पीछे नहीं हटे।सीएम के तंज का जवाब देते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए जोरदार कटाक्ष किया। शिवपाल ने कहा- 'हम तीन वर्ष आपके संपर्क में भी रहे। गच्चा तो आपने भी दिया।'सीएम के बयान के बाद अपनी जगह पर खड़े हुए शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कहा- 'मैं बोलना चाहता था लेकिन आपने मेरे ऊपर दया नहीं की।' उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर देखते हुए कहा, 'देखिए हमको गच्चा नहीं मिला है। पांडेय जी बहुत सीनियर हैं। हम लोग समाजवादी हैं। आपकी ( विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना) तरफ से भी हमने कहीं न कहीं कुर्सी की तरफ इशारा किया था। मेरी कुर्सियां बदलती रहीं। मैं कहना चाहता हूं तीन साल मैं आपके संपर्क में रहा तो गच्चा तो आपने भी दिया। शिवपाल के इतना कहते ही सदन में जमकर ठहाके लगे। खुद सीएम योगी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। शिवपाल नहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'जब आपने गच्चा दिया तो आप पीछे चले गए और सपा आगे चली गई। अब देख लेना 2027 में सपा फिर से आगे आएगी। आपके जो डिप्टी सीएम हैं वो आपको फिर गच्चा देंगे। 2027 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी। मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं की आपके डिप्टी सीएम 2027 में आपको फिर से गच्चा देंगे।'शिवपाल सिंह यादव ने इशारों- इशारों में कहा कि आपके अपने लोग ( उपमुख्यमंत्री ) ही आपकी नाव डुबाने वाले हैं। उसकी खबर लीजिए, मेरी चिंता छोड़िये।गच्चा वाले बयान पर अखिलेश यादव ने भी दिया जवाबयूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के गच्चा वाले बयान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जवाब दिया। दिल्ली में मौजूद अखिलेश यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने किसी को धोखा नहीं दिया। उन्होंने (सीएम योगी आदित्यनाथ ) दिल्लीवालों को गच्चा दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)