होम आजम खान के खिलाफ ऐक्शन में प्रशासन, रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, दीवार-भवन ध्वस्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2024 08:46 PM

आजम खान के खिलाफ ऐक्शन में प्रशासन, रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, दीवार-भवन ध्वस्त

आजम खान के खिलाफ ऐक्शन में प्रशासन, रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, दीवार-भवन ध्वस्त

आजम खान के खिलाफ ऐक्शन में प्रशासन, रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, दीवार-भवन ध्वस्त

सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर एक बार फिर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार की सुबह में ही जेसीबी लेकर पहुंचीं। एसडीएम ने सरकारी जमीन पर बनी दीवार और भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई है।

उधर, सपा के प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान ने कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है।

मालूम हो कि पूर्व में रामपुर जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है।

कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए थे। लेकिन, तब से यह कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी थी, तीन दिन पहले जब शहर विधायक आकाश सक्सेना ने तहसील प्रशासन से नाराजगी जताते हुए रिमांइडर भेजा तो प्रशासन अलर्ट हो गया। कोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हमसफर रिसोर्ट पहुंची और कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई ने इलाके में खलबली मच गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)