होम अग्निवीर योजना ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, रायबरेली में राहुल गांधी से मुलाकात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2024 08:41 PM

अग्निवीर योजना ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, रायबरेली में राहुल गांधी से मुलाकात

अग्निवीर योजना ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, रायबरेली में राहुल गांधी से मुलाकात

अग्निवीर योजना ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, रायबरेली में राहुल गांधी से मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। राहुल से मुलाकात के बाद अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए। राहुल गांधी से मिलने के बाद शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और पिता रवि प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के बारे में पूछा। देश के लिए आपके बेटे ने शहादत दी है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राहुल ने भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद मिलेगी।

अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को सम्मान मिलना चाहिए। मंजू ने कहा कि उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों से सहयोग मिल रहा है। सरकार अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन और बेहतर काम करने की जरूरत है।अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचते ही राहुल गांधी ने हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने डॉक्टर, वकील, उद्यमी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। राहुल गांधी इसके बाद शहीद स्मारक में पौधरोपण करने जाएंगे। इसके अलावा वह लालगंज भी जा सकते हैं।

गौरतलब है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना की मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसे सैनिकों को अपमानित करने वाला भी कहा था। अग्निवीर योजना की तुलना राहुल गांधी ने ठेका मजदूरी से की थी। इसका विरोध रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तब संसद में ही किया भी था। इसे लेकर बाद में काफी हो हल्ला भी मचा। भाजपा और कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैंपेन भी चलाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)