होम सी.एम.एस. में योग शिविर आज से

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 18, 2024 07:11 PM

सी.एम.एस. में योग शिविर आज से

सी.एम.एस. में योग शिविर आज से

सी.एम.एस. में योग शिविर आज से

लखनऊ, 18 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज से 10-दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सिटी मोन्टेसरी स्कूल, शालीमार वन वर्ल्ड कैम्पस विद्यालय प्रांगण में आज से प्रारम्भ हुआ। इस योग शिविर में सी.एम.एस. शालीमार वन वर्ल्ड कैम्पस में 18 जून से 28 जनू 2024 तक प्रातः 5.30 से 7.00 बजे तक  प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जायेगा योग शिविर में आने वाले लोगों को सी.एम.एस. द्वारा परिवहन की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है।  सी.एम.एस. की प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि योग द्वारा न केवल हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि आध्यात्मिक विकास में भी योग सहायक है और इससे हमें दीर्घायु प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि योग शिविर में सभी आंमत्रित हैं। उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न प्रकार के योगआसनों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जिसमें जनमानस को स्वास्थ्य लाभ होगा व कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। सी.एम.एस. की संस्थापिका निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि योग शिविर आज से प्रारम्भ होकर 10 दिनों तक लगातार चलता रहेंगा। योग शिविर को अब विश्व पटल पर मान्यता दी गयी है और इसी कारण 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।  इस योग शिविर के मध्यम से लोगों अपने जीवन शैली में सुधार कर सकते है। सी.एम.एस. द्वारा इस प्रकार लोगों में योग के प्रति रूचि की अलख जलने का सतत् प्रयास किया जा रहा हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)