होम हर महीने विधायकों-सांसदों के साथ बैठक करें, उनके सुझाव पर एक्शन लें, योगी का अफसरों को निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2024 09:10 PM

हर महीने विधायकों-सांसदों के साथ बैठक करें, उनके सुझाव पर एक्शन लें, योगी का अफसरों को निर्देश

हर महीने विधायकों-सांसदों के साथ बैठक करें, उनके सुझाव पर एक्शन लें, योगी का अफसरों को निर्देश

हर महीने विधायकों-सांसदों के साथ बैठक करें, उनके सुझाव पर एक्शन लें, योगी का अफसरों को निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अफसर हर माह जनप्रतिनिधियों संग बैठक करें। उनके सुझावों पर ध्यान देते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने हर परियोजना के लिए नोडल अधिकारी तय करने और साप्ताहिक प्रगति लेने के निर्देश दिए।इसकी समीक्षा 15 दिन में वरिष्ठ अधिकारी जरूर करें। सीएम ने ये निर्देश शनिवार को एनेक्सी सभागार में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना तय समय सीमा में ही गुणवत्ता के साथ पूरी करें। इस दौरान सीएम ने शहर में जलभराव से निपटने के इंतजामों को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के बाद हुई पहली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि जिन विकास परियोजनाओं के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है, वहां रजिस्ट्री में तेजी लाकर मुआवजा वितरण भी जल्द से जल्द करें। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सीएम ने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए एक नोडल अधिकारी को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर से कहा कि परियोजनओं की निगरानी में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होनी चाहिए। इसलिए अधिकारी हर माह जनप्रतनिधियों संग बैठक कर उनको भी कार्य की प्रगति से अवगत कराएं। इस दौरान जो भी सुझाव जनप्रतिनिधि दें, उन पर गंभीरता से अमल करते हुए विकास कार्य कराएं।

जलभराव से निपटने के पूरे हों इंतजाम
सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए। इसलिए समय रहते नालों की सफाई पूरी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा बाढ़ बचाव के कार्यों में और तेजी लाई जाए। अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को साथ ले जाकर बंधों की स्थिति का जायजा लें। बेहतर कार्य के लिए उनसे सुझाव लें।

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें
शहरों और गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी जनता दर्शन में नियमित और संवेदनशील ढंग से सुनवाई करें। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चेताया कि लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हर माह लगें रोजगार मेले
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उद्यमियों के साथ नियमित बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर माह रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश भी दिए।

माफिया के खिलाफ जारी रहे सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम थमना नहीं चाहिए। उन्होंने पैट्रोलिंग बढ़ाने और पीआरवी का रिस्पांस टाइम और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने, सड़क पर नमाज न होने देने की हिदायत देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

सुदृढ़ करें ट्रैफिक प्रबंधन, सड़कों पर न खड़ी हों गाड़ियां
सीएम योगी ने ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सड़कों पर गाड़ियां न खड़ी रहें। सभी वाहन तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों। टेम्पो को भी निर्धारित स्टैंड पर ही खड़ा कराया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)