होम सी.एम.एस. के तीन छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2024 07:21 PM

सी.एम.एस. के तीन छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के तीन छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के तीन छात्रों को भारत सरकार द्वारा  चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 15 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों शिवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रेया श्रीवास्तव एवं समर्थ रघुवंशी को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2024 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना  की है। प्रो. किगडन ने सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिनकी लगन व कठिन परिश्रम के बलबूते सी.एम.एस. छात्र नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)