होम मेरी सफलता में सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान है : आदित्य श्रीवास्तव ,ऑल इण्डिया आई.ए.एस. टॉपर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2024 07:40 PM

मेरी सफलता में सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान है : आदित्य श्रीवास्तव ,ऑल इण्डिया आई.ए.एस. टॉपर

मेरी सफलता में सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान है : आदित्य श्रीवास्तव ,ऑल इण्डिया आई.ए.एस. टॉपर

मेरी सफलता में सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान है : आदित्य श्रीवास्तव ,ऑल इण्डिया आई.ए.एस. टॉपर

लखनऊ, 22 अप्रैल। ‘मेरी सफलता में सी.एम.एस. का बहुत बड़ा योगदान है, आज मैं जो कुछ भी हूँ उसमें मेरे माता-पिता के आशीर्वाद व सी.एम.एस. के मेरे शिक्षकों की अहम भूमिका है’, यह कहना है कि आई.ए.एस. टॉपर व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्र आदित्य श्रीवास्तव का, जो आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में अपनी अभूतपूर्व सफलता पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आगे बोलते हुए आदित्य ने कहा कि स्कूल के शुरूआती दिनों में ही सी.एम.एस. ने मेरे भावी जीवन की नींव रख दी थी। सी.एम.एस. शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, उच्च विचार एवं व्यक्तित्व विकास के प्रयास वास्तव में अतुलनीय हैं। स्वं. डा. जगदीश गाँधी जी के प्रेरक विचारों ने मुझमें आत्मविश्वास जगाने के साथ ही ईश्वरत्व की अनुभूति भी कराई। इससे पहले, आज लखनऊ पधारने पर सी.एम.एस. के छात्रों व शिक्षकों ने आदित्य श्रीवास्तव का अमौसी एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उनकी अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाईया दी।

            विदित हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। आदित्य की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस से हुई है एवं इसी कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा 97 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण करने के उपरान्त आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। आदित्य के माता-पिता श्रीमती आभा श्रीवास्तव व श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने एक स्वर से कहा कि आदित्य की इस सफलता के लिए मैं सी.एम.एस. का आभारी हूँ। सी.एम.एस. संस्थापक स्वं. डा. जगदीश गाँधी जी के प्रेरणादायी विचारों, प्रधानाचार्या व शिक्षकों के आत्मीय मार्गदर्शन ने ही आदित्य को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आई.ए.एस. की प्रतिष्ठित परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है।  आदित्य की सफलता व संकल्पशक्ति सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)