होम तेजस्वी यादव का चिराग पासवान को झटका, खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी में शामिल होंगे

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Apr 20, 2024 10:38 PM

तेजस्वी यादव का चिराग पासवान को झटका, खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी में शामिल होंगे

तेजस्वी यादव का चिराग पासवान को झटका, खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी में शामिल होंगे

तेजस्वी यादव का चिराग पासवान को झटका, खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी में शामिल होंगे

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया है। खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

आरजेडी की ओर से इसकी पुष्टि शनिवार को की गई। कैसर ने पिछले दिनों पशुपति पारस की रालोजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके चिराग पासवान के गुट वाली लोजपा रामविलास में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर अब वे पाला बदलकर महागठबंधन में चले गए हैं। खगड़िया सीट से चिराग की पार्टी ने राजेश वर्मा को टिकट दिया है, उनका मुकाबला सीपीएम के संजय कुमार से होगा।

खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को आधिकारिक रूप से आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने शनिवार को दी। बता दें कि कैसर के बेटे यूसुफ सलाउद्दीन पहले से आरजेडी में हैं।

सांसद महबूब अली कैसर ने पिछले दिनों पशुपति पारस का साथ छोड़कर चिराग पासवान से हाथ मिलाया था। उन्हें उम्मीद थी कि खगड़िया सीट इस बार एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी के खाते में आई है। कैसर को उम्मीद थी कि चिराग उन्हें इस सीट से टिकट देंगे। मगर लोजपा रामविलास ने भागलपुर के व्यापारी राजेश वर्मा को टिकट दिया, जिसके बाद कैसर ने आरजेडी में जाने का फैसला लिया है।

सांसद महबूब अली कैसर के आरजेडी में जाने से खगड़िया में चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। कैसर के समर्थक यहां सीपीएम प्रत्याशी संजय कुमार के समर्थन में माहौल बनाएंगे। वहीं, एनडीए के कुछ वोट वोट छिटककर महागठबंधन में जा सकते हैं। इस चुनाव में आरजेडी ने यह सीट अपनी सहयोगी सीपीएम को दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)