होम मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर अपर्णा यादव ने दिया जवाब, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2024 09:50 PM

मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर अपर्णा यादव ने दिया जवाब, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर अपर्णा यादव ने दिया जवाब, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर अपर्णा यादव ने दिया जवाब, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भाभी और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा के गढ़ मैनपुरी सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जो कहेंगे मैं वही करूंगी।एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर्णा ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देने के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी को लेकर अपर्णा यादव ने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। अपर्णा ने भाजपा के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी महिलाओं का सम्मान करती है और कांग्रेस के डीएनए में महिलाओं का अपमान करना है।

हाल ही में रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर टिप्पणी की। इसपर अपर्णा यादव ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि इनकी टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए सुरजेवाला के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता इस तरह के बयान देते आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले महिलाओं का अपमान करते हैं और बाद में माफी मांगते है। उनका यह रवैया कांग्रेस क दोहरा चरित्र को दर्शाता है। कहा कि देश की मातृशक्ति इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के मंच से लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया गया था लेकिन उन्हीं के कार्यक्रमों में महिला अस्मिता को चोट भी पहुंचाई गई। ये महिला उत्थान के लिए नहीं खबर में बने रहने के लिए काम करते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा झूठ और लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं। इनका सच अब उजागर हो रहा है। ये लोग लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अमेठी और रायबरेली में भी हारेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)