होम यूपी के आठ हजार किसानों को बड़ा झटका, खाते में नहीं आएगी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2024 09:40 PM

यूपी के आठ हजार किसानों को बड़ा झटका, खाते में नहीं आएगी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

यूपी के आठ हजार किसानों को बड़ा झटका, खाते में नहीं आएगी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

यूपी के आठ हजार किसानों को बड़ा झटका, खाते में नहीं आएगी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

यूपी के आठ हजार किसानों को तगड़ा झटका लगने वाला है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। किसानों के लिए ई-केवाईसी कराने का मौका 31 मार्च तक दिया गया था, लेकिन फिर भी किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसान अभी भी ई-केवाईसी कराकर सम्मान निधि का लाभ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बदायूं जिले के डेढ़ लाख किसानों के लिये 16 वीं किश्त में दो-दो हजार रुपये मिले थे। 12 हजार किसानों के लिये ई-केवाईसी न कराने की वजह से सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाया था।

इसके बाद विभाग की ओर से ई-केवाईसी कराने पर जोर दिया गया तो चार हजार किसानों ने और ई-केवाईसी करा ली, लेकिन आठ हजार किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करायी है। इन किसानों के लिये 31 मार्च तक ई-केवाईसी करानी थी, लेकिन किसानों ने जागरूकता के अभाव में ई-केवाईसी नहीं करायी। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों के लिये 17 वीं किश्त का लाभ नहीं मिलेगा, अगर इन किसानों के लिये 17 वीं किश्त का लाभ लेना है तो ई-केवाईसी करानी होगी। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है, वह किसान ई-केवाईसी करा लें। ई-केवाईसी कराने वाले किसानों के लिये 17 वीं किश्त का लाभ मिलेगा।

ई-केवाईसी के लिये समय बढ़ाया

ई-केवाईसी कराने के लिये किसानों को 31 मार्च तक का समय दिया गया था, लेकिन जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है उन किसानों के लिये अभी भी ई-केवाईसी कराने का मौका है। ई-केवाईसी कराने पर किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।

जनसेवा केंद्र से करायें ई-केवाईसी

जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करायी है, वह किसान जनसेवा केंद्र पर संपर्क कर ई-केवाईसी करा सकते हैं। जो किसान जनेसवा केंद्र पर नहीं जा सकते हैं, वह ब्लॉक स्तरीय कृषि कर्मचारी से संपर्क करके ई-केवाईसी करायें। ई-केवाईसी के लिये रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)