होम रमजान में नमाजियों के लिए रात में खुलेगा ताजमहल, तरावीह के लिए मिली अनुमति, ये होगा समय

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2024 09:58 PM

रमजान में नमाजियों के लिए रात में खुलेगा ताजमहल, तरावीह के लिए मिली अनुमति, ये होगा समय

रमजान में नमाजियों के लिए रात में खुलेगा ताजमहल, तरावीह के लिए मिली अनुमति, ये होगा समय

रमजान में नमाजियों के लिए रात में खुलेगा ताजमहल, तरावीह के लिए मिली अनुमति, ये होगा समय

पूरे देश में सोमवार की शाम रमजान का चांद देखा गया। मंगलवार को पहला रोजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रमजान की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सभी को रमजान की शुभकामनाएं।वहीं आगरा में रमजान के महीने में ताजमहल स्थिति मस्जिद में नमाजियों को तरावीह करने की अनुमति दी गई है। इस बार इंतजामिया कमेटी के पांच लोगों को छोड़कर अन्य नमाजियों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।अधीक्षण पुरातत्विवद डॉ. राजकुमार पटेल ने आदेश जारी कर कहा है कि रमजान के महीने में रात 8:30 से 11 बजे तक ताजमहल को तरावीह के लिए खोला जाएगा। इसके लिए ताजमहल मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इब्राहीम जैदी ने पत्र दिया था। जिसके आधार पर नमाजियों को तरावीह करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है।तरावीह करने के लिए जाने वाले नमाजियों को ताज के पूर्वी गेट से प्रवेश दिया जाएगा और इसी द्वार से वह बाहर निकलेंगे। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि तरावीह के लिए जाने वाले नमाजियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना होगा। इस दौरान द्वार पर तैनात एएसआई कर्मचारी द्वारा नमाजी का मोबाइल नंबर, पता और आधार कार्ड नंबर नोट करेगा।उसके बाद ही प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। नमाजी स्थानीय ही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सोमवार को तरावीह के लिए 58 नमाजी ताजमहल के अंदर गए। वाजपेयी ने बताया कि रमजान के महीने में ताजमहल रात में 8:30 से 11 बजे तक खुलेगा, लेकिन पूर्णिमा के दौरान पांच दिन रात में आम सैलानी दीदार नहीं कर सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)