होम डा. भारती गाँधी से उनके आवास पर मुलाकात कर संवेदना प्रकट की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2024 06:47 PM

डा. भारती गाँधी से उनके आवास पर मुलाकात कर संवेदना प्रकट की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने

डा. भारती गाँधी से उनके आवास पर मुलाकात कर संवेदना प्रकट की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने

डा. भारती गाँधी से उनके आवास पर मुलाकात कर संवेदना प्रकट की रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने

लखनऊ, 11 मार्च। देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज डा. भारती गाँधी से उनके आवास पर मुलाकात की एवं सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनायें प्रकट की। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी से जुडे अपने लगाव को याद करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि डा. जगदीश गाँधी जी ने भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके न रहने से शिक्षा जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है। श्री राजनाथ सिह ने करीब एक घंटे तक डा. भारती गाँधी से मुलाकात की और शिक्षा जगत व सामाजिक उत्थान में डा. जगदीश गाँधी के अतुलनीय योगदान पर चर्चा की। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि माननीय श्री राजनाथ सिंह ने यहाँ पधारकर सी.एम.एस. परिवार का हौसला बढ़ाया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने श्री राजनाथ सिंह से बातचीत करते हुए कहा कि सी.एम.एस. का प्रत्येक कार्यकर्ता व शिक्षक डा. जगदीश गाँधी जी की विरासत व उनके विचारों को आगे बढ़ाने हेतु संकल्पित है।

            विदित हो कि प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डा. जगदीश गाँधी विगत 22 जनवरी 2024 को पंचतत्व में विलीन हुए, जिन्हें राजकीय सम्मान के साथ समाधि प्रदान की गई। डा. जगदीश गाँधी ने शिक्षा जगत में नवनिर्माण की अनूठी क्रान्ति स्थापित की और भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति की स्थापना हेतु आजीवन अनवरत प्रयास किये एवं इस दिशा में अनेकों मील के पत्थर स्थापित किये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)