होम बी. आर्क एवं बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2024 06:46 PM

बी. आर्क एवं बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित

बी. आर्क एवं बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित

बी. आर्क एवं बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित

लखनऊ, 11 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्र मोहक सहाय बिसारिया ने बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर एवं बैचलर ऑफ प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु जे.ई.ई. मेन्स पेपर-2 (बी.आर्क एण्ड बी. प्लानिंग) परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने बी. आर्क में 99.59 परसेन्टाइल जबकि बी. प्लानिंग में 99.96 परसेन्टाइल अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। बी.आर्क एवं बी. प्लानिंग की उच्चशिक्षा हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (एन.टी.ए.) की ओर से अलग से परीक्षा आयोजित की जाती है तथापि इस परीक्षा में सफलता के उपरान्त सी.एम.एस. का यह प्रतिभाशाली छात्र दिल्ली, भोपाल, विजयवाड़ा, चंडीगढ़ आदि में स्थित देश के विभिन्न प्रतिष्ठित प्लानिंग व आर्किटेक्चर संस्थानों में एडमीशन लेकर अपने सपनों को साकार कर पायेगा। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस छात्र मोहक सहाय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            यह प्रसन्नता का विषय है कि विभिन्न प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जेईई, नीट, क्लैट, आई.ए.एस., पी.सी.एस. आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सी.एम.एस. छात्रों ने रिकार्ड कायम किया है। कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न परीक्षाओं में उच्च सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)