होम पाकिस्तान नहीं है गुजरात, महाराष्ट्र से कुछ प्रोजेक्ट्स शिफ्ट किए जाने पर फडणवीस की दो टूक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2024 11:39 PM

पाकिस्तान नहीं है गुजरात, महाराष्ट्र से कुछ प्रोजेक्ट्स शिफ्ट किए जाने पर फडणवीस की दो टूक

पाकिस्तान नहीं है गुजरात, महाराष्ट्र से कुछ प्रोजेक्ट्स शिफ्ट किए जाने पर फडणवीस की दो टूक

पाकिस्तान नहीं है गुजरात, महाराष्ट्र से कुछ प्रोजेक्ट्स शिफ्ट किए जाने पर फडणवीस की दो टूक

महाराष्ट्र से कुछ परियोजनाओं के गुजरात में स्थानांतरित होने को लेकर जारी आलोचनाओं के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी राज्य (गुजरात) पाकिस्तान नहीं है और यह स्वभाविक ही है कि कुछ परियोजनाएं अन्य राज्यों में जायेंगी।

यहां 'इंडिया ग्लोबल फोरम' में अपने संबोधन में फडणवीस ने कहा , '' हम प्रतिस्पर्धी संघवाद' के दौर में हैं तथा निवेश के लिए होड़ लगाने वाले राज्यों की संख्या पूर्व के महज दो-तीन से बढ़कर अब 10 हो गयी है जो एक स्वागतयोग्य घटनाक्रम है। ''

उन्होंने कहा, '' (यदि) एक कंपनी गुजरात, कर्नाटक या दिल्ली जा रही है...यह पाकिस्तान नहीं है। यह हमारा ही देश है।'' फडणवीस ने साथ ही यह भी कहा कि महाराष्ट्र ''वाकई चाहता'' है कि सभी इस राज्य में आएं और वह कारोबार सुगमता और कारोबार की लागत दोनों ही विषयों पर काम कर रहा है। विपक्ष ने सेमीकंडक्टर जैसी विशाल निवेश परियोजनाएं गुजरात में चले जाने पर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र ने आर्थिक सफलता हासिल करने के लिए टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में एक समिति बनायी है। उन्होंने राज्य सकल घरेलू उत्पाद के 2030 तक एक हजार अरब डालर तक पहुंच जाने का विश्वास व्यक्त किया। आगामी लोकसभा चुनाव के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल को राज्य में 48 में 42 सीट जीतने का विश्वास है और यह 45 तक जा सकती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)