होम इतना प्रचार, पांच-दस हजार ही आ रहे, राम मंदिर पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 5, 2024 08:56 PM

इतना प्रचार, पांच-दस हजार ही आ रहे, राम मंदिर पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी

इतना प्रचार, पांच-दस हजार ही आ रहे, राम मंदिर पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी

इतना प्रचार, पांच-दस हजार ही आ रहे, राम मंदिर पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी

फिल्म अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राम मंदिर को लेकर टिप्पणी की है। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहाकि राम मंदिर को लेकर इतना प्रचार-प्रसार किया गया।इसके बावजूद यहां पर पांच-दस हजार ही लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहाकि शुरू में बड़े-बड़े लोगों को बुलाया गया, लेकिन आम लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

तब तो लाखों आए थे
सभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहाकि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर इतना सारा प्रचार-प्रसार हुआ। पहले दिन यहां पर पांच लाख लोग पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहाकि बड़े कॉरपोरेट घरानों से लोगों को बुलाया गया था। कलाकारों को बुलाया गया था, लेकिन आम लेागों को नहीं बुलाया गया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहाकि इतने बड़े-बड़े लोगों को बुलाया गया, लेकिन आम लोगों नहीं आमंत्रित किया गया। दूसरे और तीसरे दिन वहां पर केवल तीन लाख लोग ही पहुंचे।

संख्या में लगातार गिरावट
बिहारी बाबू ने आगे कहाकि अयोध्या पहुंचने वालों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पहले तो लाख-दो लाख आए लेकिन आज की स्थिति तो और भी ज्यादा खराब हो चुकी है। आज पांच, दस, पंद्रह हजार लोग ही राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि राम मंदिर को लेकर विपक्ष की तरफ से लगातार टिप्पणियां की गई हैं। विपक्ष ने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)