होम इण्टरनेशनल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 5, 2024 06:39 PM

इण्टरनेशनल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

इण्टरनेशनल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

इण्टरनेशनल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 5 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-2 की मेधावी छात्रा अर्शिका मिश्रा ने इण्टरनेशनल जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड का आयोजन साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में हुआ। इस जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में भारत समेत कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने विभिन्न विषयों के उत्कृष्ट ज्ञान, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियों, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु अर्शिका को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)