होम अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में वैभव को गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2024 06:36 PM

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में वैभव को गोल्ड मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में वैभव को गोल्ड मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में वैभव को गोल्ड मेडल

लखनऊ, 21 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर द्वितीय कैम्पस के कक्षा-8 के मेधावी छात्र वैभव श्रीवास्तव ने अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड हिन्दी ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित  हुआ, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर हिन्दी ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र वैभव के हिन्दी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. के छात्र अंग्रेजी भाषा में तो अपने ज्ञान का परचम लहराते ही हैं, साथ ही मातृभाषा हिन्दी में भी अपना आधिपत्य स्थापित करते हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)