होम लोकसभा के लिए सपा ने तीसरी लिस्ट जारी की, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की सीट पर शिवपाल को उतारा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2024 08:11 PM

लोकसभा के लिए सपा ने तीसरी लिस्ट जारी की, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की सीट पर शिवपाल को उतारा

लोकसभा के लिए सपा ने तीसरी लिस्ट जारी की, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की सीट पर शिवपाल को उतारा

लोकसभा के लिए सपा ने तीसरी लिस्ट जारी की, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की सीट पर शिवपाल को उतारा

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे बड़ा नाम शिवपाल यादव का है। अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से उतारा गया है। बदायूं से फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा सांसद हैं।इस लिस्ट में कुल पांच प्रत्याशियों का नाम है। पीएम मोदी के ससंदीय क्षेत्र वाराणसी से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यहां से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को उतारा गया है। कैराना से इकरा हसन को फिर से मौका दिया गया है। बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन को टिकट दिया गया है। हमीरपुर से अजेंद्र राजपूत को मैदान में उतारा गया है। सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतार कर कांग्रेस को भी सीधा संदेश दे दिया है। यहां से लगातार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मैदान में उतरते रहे हैं।आज की घोषणा के साथ ही सपा ने 33 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले सोमवार को ही दूसरी सूची में 11 प्रत्याशियों और पहली सूची में 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। एक प्रत्याशी का अलग से भी ऐलान हुआ था। सोमवार को दूसरी सूची में गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया गया था। मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, चंदौली से वीरेंद्र सिंह को सपा उम्मीदवार बनाया था।30 जनवरी को पहली लिस्ट में सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव के नाम की घोषणा की थी। संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिम्पल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूँ से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टण्डन, लखनऊ, रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर से

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)