होम खुद पर भरोसा है तो अमेठी से लड़ लो चुनाव, गढ़ से बेदखल राहुल गांधी को स्मृति इरानी का चैलेंज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2024 10:18 PM

खुद पर भरोसा है तो अमेठी से लड़ लो चुनाव, गढ़ से बेदखल राहुल गांधी को स्मृति इरानी का चैलेंज

खुद पर भरोसा है तो अमेठी से लड़ लो चुनाव, गढ़ से बेदखल राहुल गांधी को स्मृति इरानी का चैलेंज

खुद पर भरोसा है तो अमेठी से लड़ लो चुनाव, गढ़ से बेदखल राहुल गांधी को स्मृति इरानी का चैलेंज

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। एनडीटीवी से बातचीत में इरानी ने साफ तौर पर कहा कि अगर राहुल को खुद पर भरोसा है तो अमेठी से इलेक्शन लड़कर दिखाएं।

उन्होंने कहा, '2019 में उन्होंने अमेठी छोड़ दिया और आज अमेठी ने उन्हें छोड़ दिया है। अगर उन्हें खुद पर भरोसा है, तो वायनाड न जाकर अमेठी से लड़कर दिखाना चाहिए।' बीजेपी लीडर का यह बयान ऐसे समय आया है जब राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। वहीं, इरानी भी अपने संसदीय क्षेत्र के 4 दिवसीय दौरे पर हैं।

स्मृति इरानी ने कहा, 'अमेठी की खाली सड़कें यह बताती हैं कि वे राहुल गांधी को लेकर क्या महसूस करती हैं।' सोनिया गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाली हैं। वह राज्यसभा चुनाव में खड़ी हुई हैं। अब चर्चा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर स्मृति इरानी से सवाल पूछा गया कि बीजेपी की क्या तैयारी है। इस पर उन्होंने कहा, 'यह पार्लियामेंट्री बोर्ड ही आपको बता सकता है कि रायबरेली से प्रतिनिधि कौन होगा। मैंने कुछ दिनों पहले कहा था कि रायबरेली में भूचाल आने वाला है। किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि गांधी परिवार अपनी मर्जी से रायबरेली सीट छोड़ देगी। हार का यह पहला संकेत है।'

कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था अमेठी
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में अमेठी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को स्मृति इरानी लगभग 55,000 वोटों से हरा दिया था। बीजेपी की यह जीत काफी चौंकानी वाली रही और इसे कांग्रेस की बड़ी हार माना गया। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यह राज्य सबसे अधिक सांसदों को संसद में भेजता है। पिछले आम चुनाव में कांग्रेस यूपी से सिर्फ एक सीट ही जीत पाई थी। सोनिया गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से विजय मिली थी। मालूम हो कि राहुल गांधी अमेठी से जरूर हारे, मगर केरल के वायनाड में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

राहुल की यात्रा अमेठी पहुंचने पर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अमेठी के गांधी चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही 'राहुल वापस जाओ' के नारे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' का झंडा लेकर प्रदर्शन किया। इन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। हालांकि, पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को चौक से करीब 30 मीटर दूर रोकने में सफल रही। इस बीच, अमेठी से सांसद स्मृति इरानी ने विकास खंड भादर के टीकरमाफी और भादर जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने एक ग्रामीण की शिकायत पर लेखपाल को धरने पर बैठने की धमकी दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)