होम बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कमलनाथ के करीबी का बड़ा बयान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2024 07:55 PM

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कमलनाथ के करीबी का बड़ा बयान

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कमलनाथ के करीबी का बड़ा बयान

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कमलनाथ के करीबी का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

पहले मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का यह कहना कि कमलनाथ और नकुलनाथ के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हुए हैं और फिर नकुलनाथ का एक्स हैंडल से कांग्रेस का नाम हटाना और पिता कमलनाथ के साथ दिल्ली पहुंचना सियासी गलियारों में चल रहे कयासों को हवा दे रहा है।

इस बीच कमलनाथ के करीबी कहे जाने वाले कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ''राजनीति में तीन चीजें चलती हैं- सम्मान, अपमान और आत्मसम्मान, जब इन पर चोट लगती है तो इंसान अपने फैसले बदल लेता है। जब ऐसा कोई शीर्ष नेता जिसने पिछले 45 सालों में कांग्रेस और देश के लिए बहुत कुछ किया, अपनी पार्टी से अलग होने की सोचते हैं तो इसके पीछे ये तीन फैक्टर काम करते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा, कमलनाथ जी क्या जा रहे हैं, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है, सिर्फ अटकलें हैं। "

वहीं एक्स हैंडल से कांग्रेस का का नाम हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह कई सालों से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं लेकिन कमलनाथ की जो ट्विटर प्रोफाइल पर उन्होंने पंजे का हाथ हटाया है इस कारण उन्हें प्रतीकात्मक रूप से उनकी भी प्रोफाइल से पंजे का हाथ हटाना पड़ा।

इससे पहले कमलनाथ से जब उनके दिल्ली आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो वह सबसे पहले मीडियो को बताएंगे। इसी के साथ जब पत्रकारों ने पूछा कि आप बीजेपी में जाने के सवालों से इनकार नहीं कर रहे हैं तब कमलनाथ ने कहा कि इनकार की बात नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)