होम इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका विश्व के टॉप टेन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2024 06:36 PM

इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका विश्व के टॉप टेन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका विश्व के टॉप टेन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका विश्व के टॉप टेन परसेन्ट शिक्षकों में चयनित

लखनऊ, 17 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की शिक्षिका सुश्री हर्षप्रीत कौर भाटिया को विश्व के टॉप टेन परसेन्ट सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में चयनित किया गया है। सुश्री भाटिया ने इण्टरनेशनल टीचर्स ओलम्पियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है।  सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धनक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सुश्री भाटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक ओलम्पियाड में 72 देशों के तीन लाख से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सुश्री भाटिया ने कक्षा-6 से 8 तक के मिडिल स्कूल कैटेगरी में शिक्षण पद्धति के विभिन्न मानकों जैसे करिकुलम, पेडागोजी एण्ड टेक्नोलॉजी, स्टूडेन्ट इंगेजमेन्ट, लर्निंग इन्वार्यनमेन्ट एवं लर्निंग असेेसमेन्ट एण्ड डेटा आदि में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 परसेन्ट शिक्षकों में स्थान सुनिश्चित किया है। इस उपलब्धि हेतु सुश्री भाटिया को सिल्वर बैज एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)