होम सोनिया गांधी के पास कुल 12. 53 करोड़ की प्राॅपर्टी, लेकिन खुद की कार नहीं; हलफनामे में बताया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2024 08:09 PM

सोनिया गांधी के पास कुल 12. 53 करोड़ की प्राॅपर्टी, लेकिन खुद की कार नहीं; हलफनामे में बताया

सोनिया गांधी के पास कुल 12. 53 करोड़ की प्राॅपर्टी, लेकिन खुद की कार नहीं; हलफनामे में बताया

सोनिया गांधी के पास कुल 12. 53 करोड़ की प्राॅपर्टी, लेकिन खुद की कार नहीं; हलफनामे में बताया

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एफिडेविट में इटली में पिता की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा होने का उल्लेख किया है। सोनिया गांधी की इटली में भी संपत्ति है। उनका वहां पैतृक संपत्ति में हिस्सा है।

राज्यसभा चुनावों के लिए भरे गए नामांकन में दिए गए। सोनिया गांधी का पैतृक घर इटली के लुसियाना में है। सोनिया के पास कुल 12. 53 करोड़ की संपत्ति है। 14 फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सोनिया गांधी के पास 12. 53 करोड़ रुपये की संपत्ति है। एफिडेविट के मुताबिक पांच साल में सोनिया गांधी 72 लाख की संपत्ति बढ़ी है। जबकि 12 बीघा जमीन घटी है। उनके पास कार नहीं है।

5 साल में 12 बीघा जमीन हुई कम

सोनिया के पास 88 किलो चांदी, 1267 ग्राम सोना और ज्वेलरी हैं। वहीं, 2019 में सोनिया ने दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन बताई थी लेकिन इस बार दिए एफिडेविट में 12 बीघा जमीन का उल्लेख नहीं है।उनके पास अब भी नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में तीन बीघा कृषि जमीन है जिसकी कुल बाजार कीमत 5.88 करोड़ बताई गई है।सोनिया गांधी के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी खुद के पास कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर नहीं होना बताया था। सोनिया गांधी का पेंगुइन बुक इंडिया, ऑस्कफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस आनंदा पब्लिशर्स और कांटिनेंटल प्रकाशन से करार है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख की रॉयल्टी मिलने का उल्लेख एफिडेविट में किया है।

मुकदमों की जानकारी भी दी है

सोनिया गांधी ने शपथ पत्र में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमों की जानकारी भी दी है। इनमें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे मुकदमें के अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से एसोसिएटेड जरनल्स मामले में दर्ज करवाए गए धोखाधड़ी के केस के अलावा एक अन्य मामले में आईपीसी की धाराओं में 120 बी, 420, 403 दर्ज मामलों का भी जिक्र किया है।

सोनिया गांधी के पास टोटल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी

सोनिया के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और अन्य ज्वेलरी होना बताया गया है। शपथ पत्र में सोनिया गांधी ने यह भी बताया है कि उनके पास खुद का कोई वाहन नहीं है। आमदनी के रूप में उन्हें किताबों से रायल्टी मिलती है। इसमें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलना बताया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पास दिल्ली में कृषि भूमि होना भी बताया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)