होम ‘कैम्ब्रिज स्कूल्स कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. शिक्षाविद् गोवा रवाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2024 06:57 PM

‘कैम्ब्रिज स्कूल्स कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. शिक्षाविद् गोवा रवाना

‘कैम्ब्रिज स्कूल्स कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. शिक्षाविद् गोवा रवाना

‘कैम्ब्रिज स्कूल्स कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. शिक्षाविद् गोवा रवाना

लखनऊ, 15 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का चार सदस्यीय शिक्षक दल दो दिवसीय ‘कैम्ब्रिज स्कूल्स साउथ ईस्ट एशिया कान्क्लेव’ में प्रतिभाग हेतु आज गोवा रवाना हो गया। यह सम्मेलन कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल, लंदन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के 700 से अधिक शिक्षाविद् प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु गोवा रवाना होने वाली शिक्षिकाओं में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज एजूकेशन की डीन सुश्री सुषमा राजकुमार, सुश्री मशीरा आरिफ, सुश्री सना शमीम एवं सुश्री मनीषा चतुर्वेदी शामिल हैं। इस सम्मेलन में सी.एम.एस. शिक्षिकायें देश-विदेश से पधारे शिक्षाविदो को सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति से अवगत करायेंगी, साथ ही वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने, उनकी योग्यता को बढ़ाने एवं उनकी रचनात्मक ऊर्जा को समाज, देश व विश्व मानवता के कल्याण हेतु प्रेरित करने हेतु सार्थक विचार रखेंगी। विदित हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन कैम्पसों सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस, अलीगंज प्रथम कैम्पस एवं राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस में कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम की कक्षायें संचालित की जा रही हैं तथापि अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सी.एम.एस. शिक्षकों के गहन अनुभवों को देखते हुए इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विशेष रूप से आमन्त्रित किया है।

            कैम्बिज का अनूठा पाठयक्रम व शिक्षण पद्धति छात्रों को स्पष्ट वैचारिक समझदारी तथा विषय का पूरा ज्ञान प्रदान करता है, जो आगे चलकर वैश्विक सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। सी.एम.एस. का कैम्ब्रिज सेक्शन कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) परीक्षा बोर्ड से संबद्ध है, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकास व सफलता का पासपोर्ट माना जाता है। कैम्ब्रिज बोर्ड अपने सम्बद्ध स्कूलों तथा शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास से भरपूर, जिम्मेदार, विचारवान, रचनाशील तथा कर्तव्यपराण बनाने के लिए तैयार करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)